फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईकड़ी में महिला की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ईकड़ी में महिला की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन

सरधना। ईकड़ी गांव में तीन दिन पूर्व संत रविदास मंदिर कमेटी के चंदे को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि एक किशोरी समेत तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर तमंचा व कारतूस बरामद किया है। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ईकड़ी गांव में 23 फरवरी को पूर्व संत रविदास मंदिर कमेटी के रुपये के लेनदेन को लेकर शिंभू व गिरवर पक्ष के बीच कहासुनी और खूनी संघर्ष हो गया था। जिसमें गोली लगने से शिंभू की पत्नी मुकेश की मौत हो गई थी और शिंभू, बेटा आदेश व बेटी ममता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतका के पुत्र अजय ने नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को गांव ले जाने से पूर्व ग्रामीणों ने हाईवे पर रखकर ईकड़ी चौराहा जाम कर दिया था। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे से लगाए गए जाम को खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्रवेश, निर्देश, सुरेंद्र उर्फ मोधा पुत्र गिरवर व कल्लू पुत्र बिशंभर निवासी गांव ईकड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। वहीं, फरार पांच अन्य हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें