यूपी के बिजनौर में गंगा किनारे पर सफाई के दौरान ‘राम’ नाम लिखा एक पत्थर गंगाजल में तैरता हुआ मिला। क्षेत्रीय लोग पत्थर को रामसेतु का हिस्सा बता रहे हैं। पत्थर पर ‘राम’ नाम लिखा होने से श्रद्धालु इसे देखने के लिए गंगा घाट पर पहुंच रहे हैं और इसकी पूजा भी कर रहे हैं। गंगा विचार मंच नमामि गंगे योजना के जिला प्रभारी सौरभ सिंघल ने पत्थर को बैराज पर स्थापित कर यहां मंदिर बनाने की बात कही है।
गंगा विचार मंच और नमामि गंगे योजना के जिला संयोजक सौरभ सिंघल द्वारा हर शाम बैराज गंगा घाट पर हरिद्वार की तर्ज पर मां गंगा की आरती की जाती है। समय समय पर तट पर सफाई अभियान भी चलाया जाता है। गुरुवार को सागर, जौली, सतेंद्र आदि श्रद्धालु गंगा तट पर सफाई कर रहे थे। इस बीच उनकी नजर पानी में तैरता पत्थर दिखा। उन्होंने धारा में जाकर पत्थर को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पर ‘राम’ नाम लिखा हुआ था। इसकी जानकारी पर काफी संख्या में श्रद्धालु गंगा बैराज पर पहुंच गये।