कंकरखेड़ा। नारायण गार्डन कॉलोनी में पूर्व महिला प्रधान 55 वर्षीय सोहनबीरी की हत्या के मामले में दोनों बदमाशों की पहचान हो गई है। पुलिस की तीन टीम बदमाशों की तलाश में लग गई है। प्रारंभिक जांच में सुपारी देकर हत्या का मामला सामने आया है।
जानी थाना क्षेत्र के भोला गांव निवासी पूर्व महिला प्रधान सोहनबीरी अपनी बेटी निशा के घर नारायण गार्डन कॉलोनी में आई हुई थी। यहां आठ जनवरी को उसका कत्ल कर दिया गया। दोनों बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए थे। बेटे विक्रांत की तहरीर पर पुलिस ने दीपक, सौदान व आदर्श गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। मृतका के बेटे ने बताया था कि उसके बड़े भाई निशांत का लगभग दो करोड़ रुपए को लेकर सौदान से विवाद चल रहा था। पुलिस ने दीपक व सौदान को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में पता चला कि पूर्व महिला प्रधान की हत्या सुपारी देकर पेशावर हत्यारों से करवाई गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।