इकरार अहमद.... रेलवे रोड स्थित देवनागरी इंटर कॉलेज में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन का कार्यक्रम
मेरठ। देवनागरी इंटर कॉलेज मेरठ में रविवार को पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. सुशील कुमार सिंह एवं स्कूल प्रबंध समिति के उपमंत्री संजीवेश्वर प्रकाश त्यागी ने विद्यालय संस्थापक पंडित गौरीदत्त शर्मा एवं पूर्व प्रबंधक सेठ दयानंद गुप्ता की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया। सम्मेलन में विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके बाद पुरातन छात्रों को माला एवं पटका पहनाकर उनका सम्मान किया गया। पुरातन छात्रों ने कहा कि विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में डीएन इंटर काॅलेज मेरठ जनपद ही नहीं, अपितु प्रदेश भर की शिक्षण संस्थाओं में नए कलेवर के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानाचार्य ने पुरातन सम्मेलन में इकट्ठा हुए छात्रों का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने पुरातन छात्रों से विद्यालय की उन्नति के संदर्भ में विचार विमर्श किया एवं सुझाव भी लिए। संचालन संस्था के अध्यापक एवं पुरातन छात्र नगेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने किया। संस्था के पूर्व छात्र आशुतोष शर्मा, पंकज अरोरा, भूपेंद्र कुमार, कपिल स्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद