फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी बनने पर पुरातन छात्र का किया सम्मान

विज्ञापन
कृषक इंटर कालेज के पुरातन छात्र के  राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी बनने पर सम्मान करते हुए। (स्त्रोत 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। अंतरराष्ट्रीय टग ऑफ वार खिलाड़ी और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में खेल प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत राहुल भाटी का एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी के पद पर चयन होने पर कृषक इंटर काॅलेज में सम्मान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि 73 यूपी बटालियन एनसीसी के सूबेदार मेजर देवेंद्र कुमार और प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने राहुल भाटी को सम्मानित किया। सूबेदार मेजर देवेंद्र कुमार ने कहा कि पुरातन छात्र होने के साथ-साथ राहुल पुरातन एनसीसी कैडेट भी हैं, जहां पर सिखाया अनुशासन राहुल को राष्ट्रीय फलक पर भी लाभान्वित कर रहा है। राहुल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर एनसीसी परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि कृषक इंटर काॅलेज के अमिट इतिहास में एक नए अध्याय को जोड़ने का काम विद्यालय के होनहार पुरातन छात्र राहुल भाटी ने किया है। राहुल भाटी ने कहा कि प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार के सानिध्य में शिक्षा ग्रहण कर इस मुकाम पर पहुंचा हूं। इस अवसर पर संजीव कुमार, विनोद कुमार, अरविंद विजयी, अमित गुप्ता, केशव कुमार, सत्येंद्र कुमार, आस्था, सर्वेश कुमार आदि अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. केशव कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें