फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व राज्य मंत्री ने लिया स्थिति का जायजा

विज्ञापन
बाढ़ आने पर दुधली गांव में लोगों से बातचीत करते सपा के पूर्व राज्यमंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि स्
विज्ञापन
हस्तिनापुर। सपा के पूर्व राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रहे प्रभुदयाल वाल्मीकि ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव लतीफपुर, किशनपुर, सिरजेपूर, शेरपुर, हरिपुर गांवड़ी, भीमकुंड आदि दर्जनों गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पूर्व राज्य मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने बताया कि इस समय खादर क्षेत्र का बड़ा भूभाग और कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लतीफपुर गांव के चारों तरफ पानी भरा है। कुछ लोगों का तो घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। उनको खाने-पीने का सामान लाने में भी भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सोनू ने बताया कि उनके पशु चारे के अभाव में भूख मर रहे हैं। जो भूसा गांव में इकट्ठा किया था, उसमें पानी भर गया है और खेतों के अंदर जो चारा था वह भी जलमग्न हो गया है। ऐसी स्थिति में न तो खेत से चारा ला सकते हैं और न ही घर का सामान ला सकते हैं। जंगली जानवर भी पानी में घरों के आसपास घूम रहे हैं। घरों के अंदर पानी आने से मकानों में रहना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें