फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष के पैर पर चढ़ा स्कार्पियो का पहिया, घायल

विज्ञापन
सरधना। ईकड़ी में रालोद की रैली के बाद घायल पूर्व जिला​ध्यक्ष मतलूब गौड। संवाद
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)।
विज्ञापन

ईकड़ी गांव में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल की एकता रैली के समापन के बाद रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ अचानक भीड़ में गिर पड़े। इसी दौरान सामने से आ रही एक स्कार्पियो कार का अगला पहिया उनके पैर पर चढ़ गया जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने तुरंत घायल मतलूब गौड़ को उठाकर टेंट में बैठाया और प्राथमिक सहायता देने की कोशिश की। करीब 15 मिनट बाद उनकी निजी कार जाम से निकलकर मौके पर पहुंची। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया। वहीं हादसे के समय रालोद के अधिकांश नेता कार्यक्रम स्थल पर ही मौजूद थे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनमें से कोई भी उन्हें देखने नहीं पहुंचा। इस पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें