फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पूर्व राज्यसभा सांसद केसी त्यागी बोले- कृषि कानून धार्मिक ग्रन्थ नहीं जो बदला न जा सके

Thu, 01 Jul 2021 03:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

जेडीयू के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कृषि कानूनों को लेकर किसानों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून कोई धार्मिक ग्रन्थ नहीं जो उसमें बदलाव न हो सके।
विज्ञापन
मेरठ पहुंचे जेडीयू के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सदर स्थित मदरसा इमदादुल इस्लाम में गुरुवार को पहुंचे जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व राज्यसभा सांसद केसी त्यागी ने कृषि कानूनों को लेकर किसानों का समर्थन किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में किसानों की हालत एक जूता पोलिश करने वाले मोची से भी बदतर है। एक सर्वे कंपनी ने किसानों की आय को लेकर रिपोर्ट पेश की थी। हालांकि उन्होंने कृषि कानूनों पर किसान और केंद्र सरकार को जिद्दी बताया। दोनों अपनी हठधर्मी पर हैं, जो गलत है। कहा कृषि कानून कोई धार्मिक ग्रन्थ नहीं जो उसमें बदलाव न हो सके। 

उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जेडीयू के लड़ने का आह्वान किया है। कहा एनडीए में बात बनी तो ठीक, नहीं तो अकेले चुनाव लड़ेंगे। बिहार से सटी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने ओवैसी को वोट कटवा पार्टी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें