अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए बेटे
प्रो. आरसी त्यागी के दो बेटे दिनेश और राजेश अमेरिका में रहते हैं। प्रो. त्यागी की पत्नी की मौत हो चुकी है। वे आजकल यहां बुढ़ाना गेट स्थित घर पर रहते थे। उनके रिश्तेदार शिखा त्यागी, सतीश त्यागी आदि मौजूद रहे। अंतिम संस्कार शाम के समय ब्रजघाट में किया गया।
जब वैैज्ञानिक से बने थे वकील
एडवोकेट संदीप पहल ने बताया कि उन्होंने मेरठ से लॉ की डिग्री लेकर खुद अपना केस लड़ा। वे कहते थे कि हमारे देश में हर व्यक्ति को लॉ की पढ़ाई करनी चाहिए। वे सामाजिक सरोकारों वाले कार्यों से जुड़े रहते थे। वहीं, भ्रष्टाचार के खिलाफ बेखौफ आवाज उठाते थे।
सीसीएसयू के फिजिक्स विभाग से जुड़े थे प्रो. त्यागी
सीसीएसयू के फिजिक्स विभागाध्यक्ष प्रो. वीरपाल सिंह ने बताया कि प्रो. आरसी त्यागी विभाग से जुड़े थे। उन्होंने दस से अधिक पेपर उनके साथ लिखे। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक दीपक शर्मा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।