फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लापता किशोरी दिल्ली स्टेशन से मिली

Mon, 19 Jan 2026 07:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों से नाराज होकर चली गई थी किशोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। एक गांव से लापता किशोरी को पुलिस ने दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस किशोरी को थाने ले आई और मां के सुपुर्द कर दिया।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मटौर निवासी एक महिला ने रविवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी 15 वर्ष की बेटी लापता है। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने किशोरी की तलाश के लिए टीमों का गठन किया। सोमवार को एक टीम दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची और किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस किशोरी को लेकर थाने पहुंची। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह परिजनों से नाराज थी जिस कारण घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने किशोरी को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें