फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्व विधायक ने बाढ़ पीडितों की आर्थिक मदद की

विज्ञापन
रक्तदाताकर्ता गांव छुचाई प्रधान जगबीर उर्फ गुड्डू को ब्लाक प्रमुख, पूर्व विधायक योगेश वर्मा बाढ
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने खरखाली गुरुदारा में बाढ़ पीड़ित गांव मीरपुर, साधु नागल व खानपुर गढ़ी के 30 लोगों को 2 लाख रुपये की नकद धनराशि देकर आर्थिक सहायता की। योगेश वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में चलाई जा रही योजनाओं का ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। पिछले दिनों गांव मीरपुर साधु नागल व खानपुर गढ़ी में बाढ़ के भय से पीड़ितों को गांव छोड़कर मंदिर में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा था। पीड़ित परिवार को जो मदद मिलनी चाहिए थी वह भाजपा सरकार में नहीं मिली। योगेश वर्मा ने मीरपुर साधु नागल के 26 और खानपुर गढ़ी के चार बाढ़ पीड़ितों को 2 लाख रुपये की नकद धनराशि देकर आर्थिक सहायता की। इस दौरान राजीव इंद्रराज, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजन वर्मा, अजय सागर प्रधान, महीपाल यादव, रतन जिठौला, मनोज प्रधान, सरदार बलजीत, सरदार सोनू, संगीत, नरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें