फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 कार्यकर्ताओं ने छोड़ा बसपा का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पार्टी से निष्कासित किए गए पूर्व विधायक योगेश वर्मा लगातार बसपा को चुनौती दे रहे हैं। शुक्रवार को भी उनकी तरफ से कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने का दावा किया गया। उन्होंने बताया कि देवीदास गौतम, सेक्टर अध्यक्ष परीक्षितगढ़ सुधीर कुमार, पूर्व महासचिव भाईचारा समिति हस्तिनापुर जमीन हसन, मोहम्मद महताब, जीमल, राजेश देवी, लोकेश चंद्रा, अनिल कश्यप, अनिल प्रधान, प्रमोद कुमार, ओमपाल, शिवा, रामचंद्र, राजकुमार, ब्रहम सिंह, कन्हैयालाल, पुष्कर शर्मा ने बसपा छोड़ दी है। वहीं निगम के 17 पार्षदों के भी अपने पक्ष में आने का दावा योगेश कर रहे हैं। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान ने कहा कि पूर्व विधायक गलत प्रचार कर रहे हैं। वास्तविकता ये है कि बसपा के सिर्फ 4 पार्षद उनके संपर्क में हैं। इसके साथ ही जिन लोगों को वह बसपा छोड़ कर अपने साथ आने की बात कर रहे हैं, वह उनका नियुक्ति पत्र भी सार्वजनिक करें कि पार्टी ने उन्हें किस पद पर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें