फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पूर्व मंत्री दीपक कुमार व पूर्व विधायक शाहनवाज राना ने रिकॉल कराए वारंट, अदालत में हुए हाजिर

Wed, 09 Nov 2022 06:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पूर्व मंत्री दीपक कुमार व पूर्व विधायक शाहनवाज राना अदालत में हाजिर हुए।  
विज्ञापन
पूर्व मंत्री दीपक कुमार और पूर्व विधायक शाहनवाज राना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अदालत में हाजिर नहीं होने पर पूर्व विधायक शाहनवाज राना  समेत छह आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए थे। बुधवार को शाहनवाज राना, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, जाकिर राना समेत चार आरोपियों ने अदालत में हाजिर होकर होकर वारंट रिकॉल कराए। सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट संंख्या-1 में प्रकरण की सुनवाई 18 नवंबर को होगी।

विज्ञापन


वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में सलमान जैदी, पायल माहेश्वरी एवं पूर्व विधायक शाहनवाज राना, कांग्रेस नेता दीपक कुमार, पूर्व मंत्री उमा किरण, निर्दलीय जाकिर राना, शिव सेना के मनोज सैनी और हिंदू महासभा की साक्षी वर्मा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में तैनात तत्कालीन उप निरीक्षक बाबू लाल ने आचार संहिता का उल्लघंन करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया था।

यह भी पढ़ें: UP: खतौली विस उपचुनाव को लेकर सपा का बड़ा एलान, मैदान में होगा रालोद प्रत्याशी, तीन जनसभाओं के बाद खोलेंगे नाम

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोप था 24 जनवरी 2017 को नामांकन दाखिल करने के लिए विभिन्न दलों के प्रत्याशी 100-125 समर्थकों की भीड़ के साथ पार्टी के झंडे लगाकर नारेबाजी करते कचहरी पहुंचे थे। उस समय जिले में धारा 144 लगी थी। पुलिस ने जुलूस और भीड़ की वीडियोग्राफी के बाद प्रत्याशियों के खिलाफ धारा 144 एवं आचार संहिता का उल्लघंन करने का मुकदमा कायम कराया था।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: खतौली के रण में उप चुनाव के रथ पर सवार हो सकते हैं पुराने महारथी

प्रकरण की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट संंख्या-1 में चल रही है। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पूर्व विधायक शाहनवाज राना, कांग्रेस के पूर्व मंत्री दीपक कुमार, साक्षी वर्मा और जाकिर राना कोर्ट में पेश हुए और अपने वारंट रिकॉल कराए। उधर, सलमान जैदी और मनोज कुमार के गैर जमानती वारंट जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें