फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कृषक पीजी काॅलेज की पूर्व प्रबंधक ने एसएसपी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मवाना। कृषक पीजी कॉलेज की पूर्व प्रबंधक अर्चना वर्मा ने एसएसपी से की शिकायत में विवेचिका निरीक्षक पर न्यायालय के आदेश की अवमानना करने और साक्ष्य छिपाने का आरोप लगाया है। पत्र में प्रेषित भ्रामक आख्या को निरस्त कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अर्चना वर्मा ने एसएसपी को भेजे पत्र में बताया कि उनके द्वारा पंजीकृत कराए गए मुकदमे में विवेचिका निरीक्षक द्वारा आरोपियों के साथ साठगांठ कर गंभीर न्यायिक विसंगतियां उत्पन्न की जा रही हैं। विवेचिका जिस ऑडिट रिपोर्ट को आधार बना रही हैं, उसे उच्च शिक्षा निदेशालय और शिक्षा विभाग प्रयागराज द्वारा पहले ही निरस्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के विरुद्ध फर्जी रसीदें बनाने और रजिस्टर में कूटरचित प्रविष्टि करने का पर्याप्त साक्ष्य है। विवेचिका इन साक्ष्यों की जानबूझकर अनदेखी कर रही हैं। विवेचिका पर साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए भ्रामक आख्या को तत्काल निरस्त कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर न्यायालय में अवमानना का वाद दायर करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें