फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रेन में सफर करते समय शुगर मिल के पूर्व महाप्रबंधक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के महाप्रबंधक रहे शीशपाल सिंह का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। रविवार को वह लखनऊ से ट्रेन से लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। पिछले तीन साल से वह मोहिद्दीनपुर शुगर मिल में सेवारत थे। एक मई को ही उनका स्थानांतरण मथुरा के छाता में हुआ था। यहां शीशपाल सिंह ने गन्ना किसानों के लिए कई कार्य किए। मोहिउद्दीनपुर मिल में एथेनॉल प्लांट की मंजूरी दिलवाने में उनका बड़ा योगदान रहा है। जल्द ही इस मिल में यह प्लांट शुरू हो जाएगा। क्षेत्र के किसान महबूब सोलाना ने कहा कि मिल गेट पर तौल की अलग व्यवस्था कर उन्होंने छोटे किसानों की समस्या का भी किया था। पूर्व चेयरमैन अजय नेहरा ने कहा कि सेवानिवृत्त के बाद भी उनके अच्छे कार्य के चलते उनकी सेवा बढ़ाई गई थी। उनकी मौत की खबर सुनकर मिल स्टाफ और किसान नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें