मेरठ। राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए पीवीवीएनएल की ओर से रविवार को अवकाश के दिन भी कैश काउंटर खोले गए। जिले में 39 कैश काउंटरों पर रविवार को करीब 26 लाख रुपए की वसूली की गई। जिले के उपभोक्ताओं पर ही करोड़ों रुपए का बकाया है। इसके चलते रविवार व अन्य अवकाश के दिनों में भी कैश काउंटर खोले जाने का निर्णय लिया गया है। संवाद