होली से पहले सरधना में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाई का नमूना लेते खाद्य सुरक्षा अधिका
पिता के साथ काम करता था, घरेलू विवाद के चलते उठाया कदम, गोताखाेर कर रहे तलाश
-कूदता देख लोगों ने शोर मचाया
-पीएसी का गोताखोर दल बुलाया जा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना।
थाना क्षेत्र के सरधना गंगनहर पुल से शनिवार को पूर्व सभासद मोहसिन के बेटे अजीम (22) ने ग्रह क्लेश के चलते गंगनहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस से गंगनहर में तलाश अभियान चलाकर युवक की बरामदगी की मांग की।
कस्बे के गोमती नगर निवासी मोहसिन नगर पालिका के पूर्व सभासद हैं। वर्तमान में वह फेरी लगाकर कास्मेटिक का सामान बेचते हैं। उनका बेटा अजीम भी पिता के काम में सहयोग करता है। परिजनों के अनुसार शनिवार को अजीम दौराला गंगनहर पुल के घाट पर पहुंचा, कुछ देर वहां घूमने के बाद पुल पर गया और अचानक गंगनहर में कूद गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे कूदते देखा और शोर मचाया, लेकिन तेज बहाव में वह बह गया।
युवक के चाचा मोहिन ने बताया कि उनके भतीजे के डूबने की सूचना उन्हें उस समय मिली, जब वह अपनी दुकान पर थे और मोहसिन फेरी पर गए थे। सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से गहन तलाश अभियान शुरू कराने की मांग की।
घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू कराया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस व गोताखोर मौके पर मौजूद थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पीएसी की गोताखोर टीम को भी बुलाया जा रहा है। फिलहाल स्थानीय गोताखोरों के साथ तलाश जारी है और रविवार को दोनों टीमें मिलकर युवक की खोज करेंगी।