सत्ता से जुड़े होने के चलते पुलिस पर सवाल
घटना के सामने आने के बाद भी कोतवाली पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मामला सत्ता और प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़ा होने के कारण पुलिस चुप्पी साधे हुए है।
सोशल मीडिया पर बढ़ता आक्रोश
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई यूजर्स ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।
पुलिस कार्रवाई का इंतजार
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की ओर से कोई तहरीर दी गई है या नहीं। पुलिस की ओर से मामले में जांच या कार्रवाई को लेकर स्थिति साफ नहीं की गई है, जिससे चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।