फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने तहसील में लिपिक से की मारपीट, हंगामा

Fri, 02 Aug 2019 06:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

यूपी के बागपत जनपद में तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड बनवाने गए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर द्वारा वहां मौजूद लिपिक से हाथापाई किए जाने पर हंगामा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया। लिपिक ने कोतवाली पहुंचकर पूर्व जिलाध्यक्ष और एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


आपूर्ति कार्यालय में लिपिक गगन कुमार मेरठ के रहने वाले हैं। हाल में उनका तबादला आपूर्ति कार्यालय बड़ौत में हुआ है। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार को अपने कार्यालय में बैठे थे तभी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर अपने एक साथी के साथ वहां आए और उन्होंने राशन कार्ड बनवाने को कहा तो उन्होंने कहा कि अभी साइट नहीं चल पा रही है। साइट खुलने पर राशन कार्ड बना देंगे। लिपिक का आरोप है कि इसी बात पर गुस्से में उनके साथ हाथापाई और मारपीट की गई।

सूचना पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। बाद में लिपिक गगन कुमार, एआरओ सूर्य प्रकाश और आपूर्ति अधिकारी राहुल पटेल के साथ कोतवाली पहुंचे और उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष और एक अन्य के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इस संबंध में एसएसआई जाहिद खान ने बताया कि लिपिक ने उन्हें तहरीर दी है। उसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


लिपिक के आरोप गलत : खोखर
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने इन आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि वह आपूर्ति कार्यालय गए थे और वहां का दरवाजा बंद था। 10 मिनट तक वे वहां खड़े रहे। लेकिन 10 मिनट बाद जब दरवाजा खुला तो लिपिक उनसे अभद्रता करने लगा। फिर भी उन्होंने समझाने का प्रयास किया। मारपीट जैसी कोई बात नहीं है। लिपिक के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें