मेरठ..कंवलजीत..गुरुद्वारा थापर नगर में कार्यक्रम के दौरान कीर्तन करते रागी व मौजूद संगत.....संव
मेरठ। सदर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा 2025 के लिए समिति का गठन किया गया। मुख्य संरक्षक मुकेश अग्रवाल की देखरेख में उनके सदर दाल मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम हुआ। मुख्य संयोजक सचिन जैन सेतु और अमित गोयल को चुना गया। अध्यक्ष रोहित बंसल, महामंत्री अंकित गुप्ता, कोषाध्यक्ष विशाल कंसल को चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, विवेक रस्तोगी, गौरव बंसल, गौरव जैन, उपाध्यक्ष अर्चित गोयल, सौरभ गर्ग, सनी जैन आदि रहे। ब्यूरो
गुरुद्वारा साहिब में सजा कीर्तन दरबार
मेरठ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापरनगर में कीर्तनी जत्थे ने गुरुवाणी कीर्तन किया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी चरण प्रीत सिंह ने सोदर रहिरास साहिब का पाठ किया। अखंड कीर्तनी जत्थे ने शबद गायन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लुधियाना से आए भाई जसपाल सिंह ने शबद गायन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान रणजीत सिंह जस्सल, रणजीत सिंह नंदा, सुरेंद्र सिंह भाटिया, हरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह आदि रहे। ब्यूरो