फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ मार्गों पर तैनात रहेंगी वन विभाग की टीमें

विज्ञापन
तेंदुए की सूचना पर मवाना हाइवे पर टीम के साथ निगरानी करती वन क्षेत्राधिकारी हस्तिनापुर स्रोत स्
विज्ञापन
- वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में टीमें 24 घंटे गश्त करेंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। सावन माह में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन के साथ वन विभाग भी पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान वन्य जीवों की गतिविधियों पर नजर रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में वन विभाग की टीमें 24 घंटे गश्त करेंगी।
हाल के दिनों में आबादी वाले क्षेत्रों के आसपास तेंदुआ, अजगर और अन्य वन्यजीवों की गतिविधियों की सूचनाएं मिलने के बाद विभाग ने हस्तिनापुर, मवाना और बहसूमा क्षेत्र में विशेष रेस्क्यू व गश्ती दल तैनात किए हैं। किसी भी स्थान पर वन्यजीव दिखाई देने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

वन विभाग ने अपने गश्ती दल को उन मार्गों पर विशेष रूप से तैनात किया है, जहां से कांवड़ियों का सबसे अधिक आवागमन होता है। इनमें रामराज से फिरोजपुर महादेव मार्ग, बहसूमा-मेरठ हाईवे, मवाना-मेरठ बॉर्डर तथा बिजनौर बैराज से हस्तिनापुर आने वाले मध्य गंगा नहर पटरी मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान वन विभाग की टीमें 24 घंटे अलर्ट रहेंगी। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है। कहीं भी कोई वन्य जीव दिखाई देने पर तत्काल रेस्क्यू टीम भेजी जाएगी। श्रद्धालु अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी सूचना के लिए वन विभाग से संपर्क करें।

तेंदुए की सूचना पर मवाना हाइवे पर टीम के साथ निगरानी करती वन क्षेत्राधिकारी हस्तिनापुर स्रोत स्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें