फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैली से वन विभाग ने पकड़े 26 बंदर, ग्रामीणों को मिली राहत

विज्ञापन
सरधना। कैली गांव में वन विभाग की टीम ने अभियान चलाकर 26 बंदरों को पकड़ा। वन विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कैली गांव में बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों को सोमवार को राहत मिली। वन विभाग की टीम ने अभियान चलाकर 26 बंदरों को पकड़ लिया। बंदरों के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा था। बंदर आए दिन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे थे। इसके अलावा घरों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाने और खाद्य सामग्री उठा ले जाने से भी लोग परेशान थे। बंदरों के डर से बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग से शिकायत कर बंदरों को पकड़वाने की मांग की थी। सोमवार को वन रेंजर परविंदर यादव के निर्देशन में वन विभाग की टीम गांव पहुंची और विशेष अभियान चलाकर 26 बंदरों को पकड़ लिया। वन रेंजर ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर अभियान चलाया गया है। क्षेत्र में बंदरों की समस्या को देखते हुए आगे भी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें