फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विदेशी मेहमानों का चीनी मिल में किया स्वागत

विज्ञापन
दौराला- सकौती ​स्थित आईपीएल चीनी मिल व उद्धव ​शिक्षा निकेतन में पहुंचे विदेशी मेहमान। स्रोत : स
विज्ञापन
दौराला। सकौती स्थित आईपीएल चीनी मिल व उद्धव शिक्षा निकेतन के बच्चों ने मंगलवार को विदेशी मेहमानों के पहुंचने पर उनका स्वागत किया। मंगलवार को बेलारूस से पोटाश के सीईओ अलेक्सी स्कागो, सालवा, आईपीएल के प्रबंधक निदेशक पीएस गहलोत, डाॅ. यूएस तेवतिया सकौती चीनी मिल पहुंचे। प्रधान प्रबंधक दीपेंद्र खोखर व उद्धव शिक्षा निकेतन के बच्चों ने उनका स्वागत किया। विदेशी मेहमानों ने बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट, स्मार्ट क्लास, डिजिटल के माध्यम से अब तक स्कूल में कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। बच्चों की कक्षा, प्लेग्राउंड आदि का निरीक्षण किया। अलेक्सी ने कहा कि यहां आकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों ने अच्छे प्रोजेक्ट बनाए। डॉ. पीएस गहलोत ने कहा कि भारत और बेलारूस के संबंध व्यापार में बहुत मजबूत हैं, जो निरंतर जारी रहेंगे। आईपीएल फाउंडेशन द्वारा जनहित के कार्यों को समय-समय पर करती रहती है। इस दौरान प्रधानाध्यापक गोविंद प्रसाद तिवारी, आदेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें