मेरठ। फरीदाबाद में हुई इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में पदक हासिल किया। नौ नवंबर को यह आयोजन किया गया था। चैंपियनशिप में रोटेड ताइक्वांडो एकेडमी से प्रेरणा, तुषार, अमरप्रीत दीक्षित, नैतिक, उत्सव ने स्वर्ण पदक और प्रिशा ने कांस्य पदक हासिल किया। कोच अंकुर सिंह सैनी और शशांक ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद