विदेशी लड़कियां खूबसूरत फोटो भेजकर लड़कों को अपने जाल में फंसाती हैं। शुक्रवार को एक और मामला साइबर सेल में पहुंचा। इंग्लैंड की युवती ने सोशल साइट पर मेरठ के एक युवक को अपना शिकार बनाया। पीड़ित युवक ने अपना घर गिरवी रखकर 5.29 लाख रुपये युवती के अकाउंट में डाल दिए। अब साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
हस्तिनापुर निवासी रोहित शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। उसने बताया है कि इंग्लैंड की रहने वाली जलिया मोरगन नाम की लड़की की फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट दो जुलाई को आई थी। पहले मैसेंजर व फिर फोन पर बातों का सिलसिला शुरू हो गया। युवती ने रोहित से कहा कि मैं एक कंपनी में जॉब करती हूं। मेरा प्रमोशन हुआ है, इस खुशी में मैं एक गिफ्ट आपके लिए भेज रही हूं।