फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार करने पर जबरन घर में घुसी प्रेमिका, छत से लगाई छलांग

Thu, 27 Jul 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
प्रेमिका ने छत से लगाई छलांग
विज्ञापन
प्रेमी के शादी से इंकार करने पर युवती उसके घर में घुस गई, उधर उसके परिजन भी वहां पहुंच गए। परिजनों को देखकर युवती ने छत से छलांग लगा दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों के अलग समुदाय के होने के चलते तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी मिलने पर पुलिस और भाजपा नेता भी वहां पहुंच गए। जिन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी ने शादी से किया इनकार
मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित राधा वल्लभ मंदिर के समीप रहने वाले एक युवक का दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके चलते वह मंगलवार की सुबह घर से फरार हो गए। बताया जाता है कि दोनों देहरादून पहुंचे, लेकिन बाद में युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया जिसके चलते वह देर शाम लौट आए। इस दौरान परिजन युवती की तलाश में जुट गए। जब उन्हें युवती मिली तो वह उसे लेकर युवक की शिकायत करने मंगलौर रोड पुलिस चौकी पहुंच गए। परिजन पुलिस को जानकारी दे ही रहे थे कि युवती उन्हें चकमा देकर वहां से भाग खड़ी हुई और सीधे प्रेमी के घर जा पहुंची। युवक के परिजनों ने उसे समझाकर लौटने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर कुछ भाजपा नेता और पुलिस भी वहां पहुंच गई। परिजन उसे तलाश करने के लिए जैसे ही युवक के घर में घुसे तो युवती दौड़कर मकान की छत पर पहुंच गई और वहां से छलांग लगा दी। जिसके चलते वह गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामला अलग अलग समुदाय का होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई, लेकिन पुलिस और भाजपा नेताओं सबको समझाकर शांत किया। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि युवती सीढ़ी से नीचे गिरी है। छत से छलांग लगाने की जानकारी उन्हें नहीं है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें