अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के लिए चल रही तैयारियों के बीच फोर्स भेजी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मेरठ जोन से पुलिस व पीएसी फोर्स भेजी गई है। जहां खुफिया विभाग की इनपुट पर सभी जिलों में अलर्ट है।
एक अधिकारी के अनुसार, मेरठ से हापुड रोड स्थित 44 वी वाहिनी पीएसी से 100 सिपाही अयोध्या भेजे गए हैं। इतने ही जवान छठी वाहिनी पीएसी (आरआरएफ) रुड़की रोड से भेजे गए हैं।
गाजियाबाद से भी पीएसी से 200 जवान भेजे गए हैं। मेरठ और जोन के अन्य जिलों से 400 पुलिसकर्मी वीआईपी ड्यूटी के लिए अयोध्या भेजे गए हैं। जबकि रैपिड एक्शन फोर्स को अन्य जिलों में ड्यूटी पर लगाया गया है।
5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को देखते हुए अलग-अलग जिलों से पुलिस फोर्स भेजी गई है। जबकि एक-एक कंपनी फोर्स को सभी जिलों की पुलिस लाइन में रिजर्व कर दिया गया है। एक-एक कंपनी पीएसी को पीएसी वाहिनी में रिजर्व कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर साइबर सेल की टीम पैनी नजर रखे हुए हैं। खुफिया विभाग की टीमें अलग-अलग जिलों में लगाई गई है। गोपनीय ढंग से पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि संवेदनशील क्षेत्रों में रात में सर्किल ऑफिसर अलर्ट रहेंगे। मेरठ के लिए 5 अगस्त की रात तक 2 कम्पनी पीएसी व एक कंपनी आरएएफ लगाई गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/