फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: होली और शब-ए-बरात की तैयारी में चप्पे-चप्पे पर फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार ने होली और शब-ए-बरात के मद्देनजर सुरक्षा प्लान तैयार कर सभी थानेदारों और सीओ के साथ पुलिस लाइन में बैठक की। एडीजी ने कहा कि त्योहार पर जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करे, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। शहर को पांच जोन, 15 सेक्टर और 32 सब सेक्टर में बांटकर ड्रोन से निगरानी करें।
विज्ञापन

शुक्रवार रात नौ से शुरू हुई बैठक 12 बजे तक चली। एडीजी ने कहा कि जहां होली पर पहले विवाद हुए हैं, उन स्थानों को चिह्नित कर फोर्स तैनात किया जाए। इंटेलीजेंस को भी संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। एडीजी ने पहले होली पर हुए विवाद का रजिस्टर खंगालने के लिए थानेदारों को निर्देश दिए। इस बार ड्रोन से निगरानी की जाएगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील प्वाइंट पर पीएसी और आरएएफ को तैनात किया जाएगा। पीएसी और आरएएफ तैनात करने के निर्देश एसपी सिटी और एसपी देहात को दिए गए है। बैठक में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें