फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत देने के लिए अलग फीटर का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा(मेरठ)। सरकार के निर्देशों को अमल में लाने के लिए बहसूमा विद्युत उपकेंद्र से गांव व जंगल के अलग अलग फीडर बनाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बहसूमा विद्युत उपकेंद्र 33/11 से बहसूमा कस्बा, शाहपुर, बटावली, मोड कला, हंसापुर, महमूदपुर सिखेड़ा व सदरपुर गांव व जंगलों में स्थित किसानों के नलकूप जुडे़ है। विद्युत उपकेंद्र पर पांच फीडर बहसूमा प्रथम, बहसूमा द्वितीय, महमूदपुर सिखेड़ा, बटावली, शाहपुर है। अब खेतों व जंगलों में नलकूपों की लाईन को अलग बनाने के लिए नये फीडर बनाने शुरू कर दिए हैं। जिससे गांव को 18 घंटे, नलकूपों को 10 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जा सके। शाहपुर जंगल से पीडर का काम चालू कर दिया गया। शाहपुर जंगल को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति देनी शुरू कर दी है। वहीं, बटावली गांव के फीडर से बटावली, हसापुर व शाहपुर गांवो को विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। बहसूमा विद्युत उपकेंद्र के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह के मुताबिक गांव व जंगल की अलग लाईन डालकर अलग फीडर बनाए जा रहे हैं। जिससे गांव, व ट्यूबवेलों को अलग आपूर्ति की जा सके।
विज्ञापन

10 घंटे में कैसे होगी सिंचाई
किसानों के मुताबि दस घंटे की विद्युत आपूर्ति में सिंचाई कैसे संभव हो पाएगी। इस दौरान लाइन में फॉल्ट होने से आपूर्ति ठप पड़ जाती है। लाइन ठीक करने में ही कई घंटे निकल जाते हैं। गर्मियों में यह समस्या और भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें