फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra 2025: हर फूड पॉइंट पर लगेगी रेट लिस्ट, मालिक की जानकारी व QR कोड होगा शामिल-आयुक्त मेरठ मंडल

Wed, 02 Jul 2025 01:58 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut News in Hindi: कांवड़ यात्रा मार्ग पर हर भोजनालय व फूड पॉइंट पर अब रेट लिस्ट लगाना जरूरी होगा। दुकान पर मालिक का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और एक QR कोड लगाना अनिवार्य होगा। खुद आयुक्त डॉ. ऋषिकेश भास्कर यशोद ने व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हृषीकेश भास्कर यशोद-कमिश्नर मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले, इसके लिए प्रशासन ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेरठ मंडल के आयुक्त डॉ. ऋषिकेश भास्कर यशोद ने जानकारी दी कि कांवड़ मार्ग पर स्थित हर खाने-पीने की दुकान पर रेट लिस्ट, मालिक की जानकारी और रजिस्ट्रेशन नंबर प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग रखेगा निगरानी
आयुक्त ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि हर दुकान पर फूड सेफ्टी रजिस्ट्रेशन का प्रमाण पत्र लगा हो, जिसमें दुकानदार का नाम और पंजीकरण संख्या स्पष्ट रूप से दर्ज हो। इससे यात्रियों को दुकानों की प्रामाणिकता की जानकारी मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 2 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्यू आर कोड से मिलेगी पूरी डिटेल
डॉ. यशोद ने बताया कि हर दुकान पर एक QR कोड भी लगाया जाएगा, जिसे स्कैन करके कांवड़ यात्री दुकानदार और पंजीकरण से जुड़ी जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह है कि कांवड़ियों को उनकी यात्रा के दौरान शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।

व्यवस्था से बढ़ेगा भरोसा और पारदर्शिता
प्रशासन को उम्मीद है कि इस कदम से न केवल खाने की दुकानों पर निगरानी बढ़ेगी, बल्कि कांवड़ यात्रियों को भी भरोसेमंद विकल्प मिलेंगे और शिकायतों की संभावना कम होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें