फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यंजनों संग मस्ती का तड़का

Mon, 22 Feb 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला के दो दिवसीय फूड फेस्टिवल का रविवार को समापन हो गया। शहरवासियों ने शेफ की लाइव कुकिंग, कुकिंग टिप्स, मॉडलिंग टिप्स, कुकिंग कांटेस्ट, सरप्राइज गेम, स्पेशल गिफ्ट्स और लजीज खाने का आनंद उठाया।
विज्ञापन


लोग दोस्त और परिवार के  साथ पहुंचे। आबूलेन स्थित मंगलम मंडप में आयोजित फेस्टिवल में दोपहर 12 बजे से लेकर देर रात तक लोगों का आना जारी रहा। शानदार खाने के साथ ही गेम्स का मजा भी लिया।

जिलाधिकारी पंकज यादव, एसएसपी दिनेश चंद दुबे, एएसपी सिद्धांत मीना, सीडीओ नवनीत सिंह चहल, एसडीएम मेरठ रविश गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म अमित श्रीवास्तव ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


निर्णायकों ने दिए टिप्स
कुकिंग कांटेस्ट में निर्णायक की भूमिका मॉडल मोनिका कोहली, यैलो चिली रेस्टोरेंट के शेफ सौरभ मलहोत्रा एवं कैंट बोर्ड सीईओ की पत्नी मंजू श्रीवास्तव ने निभाई। सभी निर्णायकों ने प्रतिभागियों की बनाई रेसिपी को परखा और नंबर दिए। शेफ सौरभ मल्होत्रा ने रेसिपी का लाइव डेमो दिया।

मॉडल मोनिका कोहली ने युवतियों को मॉडलिंग के टिप्स दिए। टंग टिवस्टर, सवाल-जवाब, रिंग गेम्स जैसे गेम्स खेलने वालों को भी सम्मानित किया।

स्पेशल सेट पर खींची सेल्फी
फेस्टिवल की सजावट थीम बेस्ड होने के कारण लोगों ने तस्वीरों का खूब आनंद लिया। गोवा थीम, राजस्थानी, पंजाबी ट्रक ढाबा, रिक्शा, ट्रेक्टर वाला पानी, चौकी धानी के सेट पर खूब सेल्फी क्लिक हुई। इनके बीच विदेशी मेहमान भी फेस्टिवल का आनंद लेने पहुंचे।

कुछ अलग रहीं रेसिपी
फेस्टिवल में रविवार को शक्ति भोग एवं पारले रेसिपी कांटेस्ट हुुआ। कांटेस्ट में प्रतिभागियों ने इनोवेटिव तरीके से रेसिपी प्रजेंट की। नीतू शर्मा, विनीता, सुरभि, सारिका शर्मा, रणबीर कौर, पिंकी रस्तोगी, सुनीता, राधिका, कुमकुम, शशी अघी, अनू वर्मा, रुकैैया, कुलविंदर कौर, शिखा, अश्विन, कनिका, युगांशी, शैलजा मोहन, राधा कश्यप, उषा भंडारी, सुरभि ने भाग लिया।

अमर उजाला में छपी रेसिपी, मिला इनाम
आयोजन में अमर उजाला सिटी लाइव में प्रकाशित रेसिपी में जनवरी में चुनी गईं बेस्ट थ्री रेसिपी के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मनीषा सिंघल सदर निवासी को उनकी बेस्ट रेसिपी चिली गोभी के लिए पुरस्कृत किया गया।

स्पेशल स्टॉल्स को भी मिला सम्मान
समारोह के अंत में दो दिन तक लगे फूड स्टॉल्स में बेस्ट डेकोरेशन, बेस्ट डिस्पले, बेस्ट सर्विस आदि अवार्ड स्टॉल्स को दिए गए। इसके साथ ही स्टॉल्स होल्डर को अन्य पुरस्कार भी बांटे गए।

इसमें कैलोग्स दलियम, डालडा रिफाइंड, कैच मसाला, आनंदा पनीर, शक्ति भोग आटा शामिल रहे। यैलो चिली, ग्रिलइन, तृप्ति फूड, राजस्थानी थाली, हैदराबादी बिरयानी, डोसा 50, पंजाबी ढाबा, विकी फील्ड सहित अन्य स्टॉल शामिल रहे।

विजेता का ताज पहन खिले चेहरे
फूड फेस्टिवल में हुए कुकिंग कांटेस्ट में महिलाओं ने नए-नए तरीके से कुकिंग की और इनाम भी जीते। डालडा कुकिंग कांटेस्ट में मीनाक्षी गुप्ता, कनिका और कुमकुम मित्तल विजेता बनीं।

कैच रेसिपी क्वीन का खिताब प्राची गोयल, राधिका, मुबीन फातिमा, पारले क्वीन में अनू वर्मा, सारिका शर्मा, शशी आघी एवं शक्ति भोग कुकिंग क्वीन का खिताब सुरभि मित्तल, विजेता शाह एवं उषा भंडारी विजेता रहीं। सभी विनर्स को गिफ्ट हैम्पर्स देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कारों से नवाजा गया।

छोटी उम्र के शेफ का कमाल
कुकिंग कांटेस्ट में आर्यन स्कूल के कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले अश्विन ने भी भाग लिया। छात्र का सपना विकास खन्ना की तरह मशहूर शेफ बनना है। अश्विन ने चिली पनीर रोटी रैप विद कप ब्राउनी बनाया।

वे पूरे आयोजन के इकलौते मेल प्रतिभागी रहे। एमपीएस कैंट स्कूल में 9वहीं की छात्रा युगांक्षरी ने भी अपना कुकिंग टैलेंट परखा। उन्होंने लिफाफा परांठा बनाकर सबको चौंका दिया।

द रिदम रॉकर्स ने दी शानदार प्रस्तुति
आयोजन में द रिदम रॉकर्स बैंड ने शानदार प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया। इसके अलावा डांस ट्रुप ने डांडिया और रॉकिंग डांस की प्रस्तुतियां दीं। रॉक बैंड ने कैलाश खेर और अरिजीत सिंह के गीत सुनाकर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें