1ए - कृषक पी जी कालेज में सडक सुरक्षा सप्ताह आयोजित कार्यक्रम में एन सी सी कैडेट्स को जानकारी देते ?
- फोटो : MAWANA
ट्रैफिक नियमों का करें पालन
मवाना। कृषक पीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेट को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव देशवाल ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित किया और उन्हें कई महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। बताया कि हमें रास्तों में चलते वक्त व चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। सड़कों पर बेतरतीब वाहन चलने वालों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी कैडेट्स के साथ अभियान चलाया जाएगा। बताया कि बिना हेलमेट दो पहिया वाहन न चलाए, ड्राइव या राइड के समय ईयरफोन का इस्तेमाल न करें। सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें। वहीं कैडेट्स को ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर सजा के प्रावधान के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सभी को ट्रैफिक नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।