जामिया तुस्सालिहात उर्दू फार्सी कालेज में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पदमसैन मित्तल को शोल ओढाक?
- फोटो : PARIKESHGARH
परीक्षितगढ़। गांव इकला रसूलपुर में स्थित जामिया तुस्सालिहात उर्दू फार्सी अरबिक कालेज में वार्षिकोत्सव मनाया गया। वक्ताओं ने बच्चों को तालीम हासिल करने की बात कही। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मीम अफजल ने कहा कि जो कोम अपना इतिहास भूल जाती है वह तरक्की नहीं कर सकती। शिक्षा से ही परिवार व क्षेत्र का नाम आगे बढ़ता है। बच्चियों को ज्यादा शिक्षा दिलानी चाहिए। अगर बच्ची शिक्षित होगी तो आने वाला भविष्य भी शिक्षित होगा। पूर्व प्रधानाचार्य पद्मसैन मित्तल ने कहा कि जिस समाज की बच्ची अनपढ़ होती है वह समाज पीछे रह जाता है। यह कॉलेज मुस्लिम समाज की छात्राओं का तालीम दे रहा है। वहीं, छात्राएं क्षेत्र में नाम रोशन कर रहीं हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना बिलाल बागपत व संचालन कॉलेज के प्रबंधक डॉ. जफर आलम ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, चेयरमैन अय्युब कालिया, लियाकत अली, पूर्व प्रधान अरसद अली, प्रधान महबूब अली, प्रधान, अफजल सैफी, फखरद्दीन, राजेंद्र गर्ग व जाहिद अंसारी आदि मौजूद रहे।