लावड़- एसआईआर अभियान की प्रगति के बारे में बीएलओ से जानकारी लेते रालोद नेता हाजी शकील। स्रोत :
लावड़। रालोद नेता व लावड़ नगर पंचायत चेयरपर्सन के पति हाजी शकील कुरैशी ने सोमवार को विभिन्न वार्डों में पहुंचकर एसआईआर अभियान को लेकर जानकारी ली। उन्होंने घर-घर सर्वे में जुटे बीएलओ से मुलाकात कर कार्य की प्रगति और सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जाना। हाजी शकील कुरैशी ने बीएलओ से मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, मृतक मतदाताओं के नाम हटाने, नाम संशोधन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम समय पर और सही ढंग से मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए, ताकि किसी को भी मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े। संवाद