फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शनिवार सुबह छाया रहा कोहरा

विज्ञापन
सुबह के समय कोहरा (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। मौसम दिन-प्रतिदिन अपना मिजाज बदल रहा है। शनिवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इससे सुबह के समय वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बीते कुछ दिन से मौसम में आई तब्दीली के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था और पंखे आदि चलने लगे थे। लोगों ने लिहाफ व कंबल आदि सर्दी के कपड़ों आदि को उठाकर रख दिया था लेकिन शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक हुई बारिश ने लोगों को एक बार फिर से कंबल निकलवाने के लिए विवश कर दिया। शनिवार की सुबह जैसे ही लोग उठे तो चारों ओर कोहरा छाया हुआ था। कोहरे के चलते लोगों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 8:00 बजे के आसपास सूर्यदेव के दर्शन होने पर कोहरा छटा और लोगों ने राहत महसूस की।

सुबह के समय कोहरा (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें