फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा छाया.. प्रदूषण बढ़ा... मौसम सर्द

विज्ञापन
मेरठ.........मौसम का पहला कोहरा.........दिल्ली रोड से बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते अभिभावक।
विज्ञापन
कोहरा छाया.. प्रदूषण बढ़ा... मौसम सर्द
विज्ञापन

मेरठ/मोदीपुरम। बारिश और ओलावृष्टि से सर्द हुए मौसम के बीच शनिवार को कोहरे ने भी दस्तक दे दी। सुबह नौ बजे के बाद कोहरा साफ हुआ। दिन भर तेज धूप खिली। हवा भी तेज रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तापमान के गिरावट के साथ सुबह के समय कोहरा छाएगा। हालांकि अभी दिन में मौसम साफ रहेगा। हवा की गति भी 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ऊपर रहेगी।
कोहरे के चलते हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। बदलते मौसम के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आयी है। वहीं, एयर क्वालिटी इंडेक्स में बढ़ोतरी हुई है, जो 64 से 190 पर पहुंच गया है। हालांकि तेज धूप और हवा से दिन में प्रदूषण का असर ज्यादा नहीं दिखाई दिया। अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 व न्यूनतम 51 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान अभी गिरेगा
अभी सुबह के समय कोहरा रहेगा। दिन में धूप खिलने और हवा के चलने से मौसम साफ रहेगा। रात के तापमान में दो से तीन दिन में और भी गिरावट आएगी। बारिश के बाद शनिवार को सर्दी का पहला कोहरा दिखाई दिया। -डॉ. एन. सुभाष, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें