फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए कमजोर क्षेत्र पर करें ध्यान क्रेंदित: शशि भूषण

विज्ञापन
मेरठ--------इस्माइल नेशनल महिला कॉलेज में कैरियर कॉन्सलिंग मे बोलते वक्ता---नीटू
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में सोमवार को कॅरिअर काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अनीता राठी, शशि भूषण उपाध्याय, अमनदीप और प्रतीक कुमार उन्नति फाउंडेशन के द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता सेवायोजन कार्यालय के निदेशक शशि भूषण ने बताया कि यदि आप नौकरी के अधिक अवसर चाहते हैं, तो अपने कमजोर क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना सबसे अच्छा है। उन्होंने छात्राओं को रोजगार संगम पोर्टल की जानकारी दी। अमनदीप वर्मा व प्रतीक कुमार ने बताया कि आप अपने सॉफ्ट और हार्ड स्किल्स को विकसित करके अपनी ताकत का पता लगा सकते हैं। प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने बताया कि कौशल विकास कॅरिअर प्रगति के लिए भी महत्वपूर्ण है। डॉ. ममता सिंह, प्रो. दीपा त्यागी, डॉ ममता, डॉ विनीता, डॉ रीना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें