फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रीपेड स्मार्ट मीटर के बिलों में खामियां, उपभोक्ता त्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के बिलों में खामियां सामने आ रही है। इन बिलों को ठीक कराने में उपभोक्ताओं के पसीने छूट रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ता जाहिद अली के प्रीपेड स्मार्ट मीटर का बिल फरवरी माह में 1.92 लाख रुपये का बनाया गया।
विज्ञापन

अफसरों के चक्कर काटने के बाद बिल रिवाइज करके 19403 रुपये कर दिया गया, जिसे उपभोक्ता ने 19 फरवरी 2026 को जमा कर दिया। इसके बाद 14 मार्च को 9187 रुपये, 15 मार्च को पांच हजार रुपये और तीन हजार रुपये जमा किए गए। इनकी समस्या का अब तक समाधान नहीं हुआ। इसके बाद भी प्रीपेड मीटर माइनस में बिल 7493 रुपये दिखा रहा है।
संजीव बंसल समेत कई उपभोक्ताओं के मोबाइल में यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप डाउनलोड नहीं हो पा रहे हैं। मुख्य अभियंता से शिकायत के बाद भी एक उपभोक्ता की बिजली तीन दिन से नहीं जुड़ पा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें