बदर अली ने लोगों से कहा कि इस समय धारा 144 लागू है और किसी भी कीमत पर न तो भीड़ इकट्ठी हो सकती है और न ही हंगामा प्रदर्शन करना जायज है। सूचना पर एसओ सदर बाजार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए।
एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता का कहना है कि पुलिस की तरफ से रजबन निवासी अंकित त्रिपाठी के खिलाफ जनता में धार्मिक आक्षेप पैदा करने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अन्य लोगों की तलाश जारी है। एसओ का कहना है कि आरोपी अंकित बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया गया है।
यह माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि धार्मिक स्थल पर झंडा नहीं लगाया था। बल्कि, एक युवक धार्मिक स्थल पर झंडा लेकर चढ़ा था।
-डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/