मेरठ। राष्ट्रीय शहीद सैनिक सम्मान समिति की ओर से शहीद स्मारक पर झंडा लगाकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय पहुंचकर सभी प्रबुद्ध नागरिकों को झंडा लगाया गया। राष्ट्रीय शहीद सैनिक सम्मान समिति के अध्यक्ष अहलकार सिंह नागर, महामंत्री कैप्टन सुभाष नागर सहित काफी संख्या में लोग रहे। ब्यूरो