फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जरूरतमंद लोगों को दी स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वंदना रिलीफ एंड केयर फोरम की ओर से रविवार को शास्त्रीनगर स्थित गोल मंदिर के पास निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 100 से अधिक जरूरतमंद और लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं। संगठन के संस्थापक हिमांशु कुमार ने बताया कि पोषण एवं नियमित जांच के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधांशु अगरवाल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुजा कौशिक, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. सुमित उपाध्याय एवं डीआरएस लैब से अमित शर्मा व प्रमोद सिंह ने अपनी सेवाएं दीं। संगठन के सदस्य कशिश, शिखर, आदित्य, नितिन सहित अन्य ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें