हिमाचल में वाहन पलटने के कारण हो गए थे बलिदान
जम्मू कश्मीर के अखनूर जिले में थे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर (मेरठ)। जम्मू कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के जवान की वाहन पलटने से हुई मौत के बाद पार्थिव शरीर सोमवार की सुबह 11 बजे गांव भड़ौली पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में जवान के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों का हुजूम दौड़ पड़ा। सेना के जवानों ने राहुल के पार्थिव शरीर को गार्ड आफ ऑनर दिया। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल और पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर समेत दर्जनों नेता गांव पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। पांच साल के बेटे दिव्यांश ने राहुल को मुखाग्नि दी।
बुआ के बेटे पवन गुर्जर ने बताया कि राहुल वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुआ था। भर्ती के बाद राहुल की कई जगह पोस्टिंग रही। करीब छह साल पूर्व राहुल की शादी अमरोहा निवासी सोनल से हुई थी। राहुल के पांच वर्षीय एक बेटा दिव्यांश है।
पवन ने बताया कि रविवार को राहुल की यूनिट से काॅल आई कि हवलदार राहुल भड़ाना की हिमाचल प्रदेश के डमटाल में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई है। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। सोमवार को राहुल का पार्थिव शरीर गांव भड़ौली लाया गया। राहुल जम्मू कश्मीर के अखनूर जिले में तैनात थे। राहुल का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया। बेटे दिव्यांश ने दाह संस्कार से पूर्व अपने पिता के मुंह में गंगाजल डाला। इस दौरान मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। राहुल के अंतिम संस्कार के दौरान जब तक सूरज चांद रहेगा राहुल तेरा नाम रहेगा के जयकारे लगे। इस दौरान सेना के अधिकारियों ने पिता हेम सिंह और भाई को तिरंगा भेंट किया।
पिता ने कहा कि राहुल ने देश की सेवा करते हुए जान दी है। उसके भाई धीरज और अंकुर का रोकर बुरा हाल था। राहुल के दो भाइयों के अलावा चार बहनें भी हैं। सोमवार को राहुल के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान सांत्वना देने के लिए यशवीर भड़ापा, प्रधान के पति सतीश समेत कई जनप्रतिनिधियों ने राहुल को श्रद्धांजलि दी।
सेवा की गाड़ी जिसमें राहुल का शरीर लाया गया l
सेवा की गाड़ी जिसमें राहुल का शरीर लाया गया l
सेवा की गाड़ी जिसमें राहुल का शरीर लाया गया l
सेवा की गाड़ी जिसमें राहुल का शरीर लाया गया l
सेवा की गाड़ी जिसमें राहुल का शरीर लाया गया l
सेवा की गाड़ी जिसमें राहुल का शरीर लाया गया l