फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कूड़ा जलाने पर वसूला पांच हजार रुपये जुर्माना, पूर्व विधायक का है बैंक्वेट हॉल

Thu, 28 Nov 2019 01:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
कूड़ा जलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली में कैराना रोड पर जेजे फार्म के बाहर कूड़ा जलाने की सूचना पर पुलिस और नगर पालिका टीम मौके पर पहुंची और आग पर पानी डालकर बुझाया। पुलिस बैंक्वेट हॉल के प्रबंधक समेत दो लोगों को कोतवाली ले गई। नगर पालिका में पांच हजार रुपये जुर्माना जमा करने के बाद पुलिस ने दोनों लोगों को छोड़ दिया।

विज्ञापन


कैराना रोड पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल का जेजे फार्म के नाम से बैंक्वेट हॉल है। उनकी पत्नी अंजना बंसल पालिका की चेयरमैन है। बुधवार सुबह एसडीएम सदर संदीप कुमार कैराना रोड से जा रहे थे। उन्होंने जेजे फार्म के बाहर कूड़ा जलते देखा तो अपनी गाड़ी रुकवा ली। पूछने पर पता चला कि बैंक्वेट हॉल का कूड़ा जलाया जा रहा है। 

एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाया और कूड़ा जलाकर प्रदूषण फैलाने पर बैंक्वेट हॉल के प्रबंधक प्रदीप गुप्ता व एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। पुलिस की सूचना पर नगर पालिका के खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी आदेश कुमार सैनी के साथ टीम पहुंची और पानी डालकर आग बुझाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: 92 भट्ठों पर लगाया तीन करोड़ से ज्यादा का जुर्माना, 15 दिसंबर तक रहेंगे पूरी तरह बंद

विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कूड़ा जलाने पर जेजे फार्म के प्रबंधक प्रदीप कुमार की तरफ से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। ईओ ने बताया कि शहर में कूड़ा जलाने पर जुर्माना वसूले जाने का यह पहला मामला है। पालिका में जुर्माना जमा कराने के बाद पुलिस ने प्रबंधक समेत दोनों लोगों को छोड़ दिया। 

कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर कूड़ा जलाने पर जेजे फार्म के प्रबंधक समेत दो लोगों को कोतवाली लाया गया था। नगर पालिका में पांच हजार रुपये जुर्माना जमा कराने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। 

वहीं इस संबंध में पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल का कहना है कि वे शहर से बाहर है। बैंक्वेट हॉल के बाहर कूड़ा जलाने पर जुर्माना होने की उन्हें फोन पर जानकारी मिली है। बैंक्वेट हॉल की देखरेख आदि कार्य की जिम्मेदारी अन्य व्यक्ति को दी हुई है। अगर कोई नियम विरुद्ध कार्य करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें