फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसएसडी कॉलेज में मारपीट करने वाले पांच छात्र निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एसएसडी कॉलेज में नौवीं के छात्र से मारपीट और अभद्रता करने के मामले में मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन से कार्रवाई की मांग की। इस मामले में अब स्कूल प्रशासन ने पांच छात्रों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में थाने में तहरीर भी दी गई है। पुलिस भी अपने स्तर पर जांच कर रही है।
विज्ञापन



लालकुर्ती थाना क्षेत्र के हंडिया मोहल्ला निवासी किशोर सनातन धर्म इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। बृहस्पतिवार को छात्र स्कूल गया था। सुबह के समय सीट पर बैग रखने को लेकर छात्र का विवाद दो सहपाठियों से हो गया था। तब एक शिक्षक ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया था। लंच के समय दोनों सहपाठी और 12वीं में पढ़ने वाले अन्य छात्रों को बुलाया गया। आरोप है कि इन्होंने लालकुर्ती निवासी नौवीं के छात्र की जमकर पिटाई की।




पीड़ित छात्र के परिजनों ने लालकुर्ती थाने में पहुंचकर तहरीर दी थी। वहीं, मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारी शैंकी वर्मा और कुशान गोयल रेवड़ी कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल पहुंचे। उन्होंने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्कूल प्रशासन ने पांचों छात्रों को कुछ दिनों के लिए निलंबित कर दिया। चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी घटना हुई तो जिम्मेदारी लेनी होगी। मेरठ व्यापार मंडल से शालिनी मसीह, पदमा जॉनसन सहित अन्य ने इस घटना पर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें