संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। नीलकंठ इंस्टीट्यूट में बीफार्मा के विद्यार्थियों के लिए बृहस्पतिवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया। कंपनी के अधिकारियों का स्वागत डॉ. योगेश भोंमिया ने किया। कंपनी की ओर से बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें लिखित परीक्षा, समूह चर्चा, व्यक्तिगत साक्षात्कार चरण शामिल रहे। सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष तीन लाख रुपये के वेतन पैकेज प्रदान किया गया। ऑफर लेटर प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में दिनेश कुमार, मोहम्मद बिलाल, पूजा शाह, हर्ष व पूजा रहे। चेयरमैन ब्रजवीर सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। इस दौरान डॉ. भूपेंद्र तोमर, डॉ. विशाल कोहली, डॉ. अमित गुप्ता, गीतांजलि, स्वाति शर्मा, हुजैफा, राजीव पांडे, योगेश, प्रियंका छाबड़ा, कपिल अग्रवाल, शुभम कश्यप, शंभू मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद