मामला मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव पलडा का है। जहां पर रविवार की शाम करीब 5:30 बजे गांव में मौजूद प्राइमरी विद्यालय की दीवार पर युवक बैठा हुआ था। दो बाइक सवारों ने पीछे से आकर युवक पर एक के बाद एक कई फायर झोंक दिए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन घायल को मवाना सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामला थाना क्षेत्र के गांव पलडा का है। जहां 24 वर्षीय विशु रविवार की शाम करीब 5:30 बजे गांव के प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर अपने एक दोस्त के साथ बैठा हुआ था। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि दो अज्ञात बाइक सवार युवक कई घंटों से उसकी रेकी कर रहे थे, लेकिन विशु को इस बात का भान नहीं था। बाइक सवार युवकों ने पीछे से आकर विशु पर एक के बाद पांच फायर झोंक दिए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर दीवार से नीचे गिर पड़ा। गांव में दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। तुरंत मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। उधर, गंभीर रूप से घायल विशु को साथियों की मदद से मवाना सीएचसी लाया, गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।