फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दिल्ली के CM की सुरक्षा में तैनात सिपाही का 13 दिन बाद भी नहीं सुराग, तलाश में जुटी दो सूबों की पुलिस

Sun, 09 Apr 2023 12:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल गोपीचंद का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर उनकी तलाश में सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम जुटी है।
विज्ञापन
सिपाही का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव पोहल्ली निवासी दिल्ली पुलिस का सिपाही पिछले तेरह दिन से लापता है। जिसकी तलाश में यूपी व दिल्ली पुलिस लगी हुई है, लेकिन अभी तक कोई अहम सुराग नहीं लग सका है। सरधना थाना पुलिस तो तलाश करने के बजाए बैंक दस्तावेज की जांच करने में जुटी है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के सिपाही गोपीचंद बीते 26 मार्च से लापता हैं। सर्विलांस व क्राइम ब्रांच टीम कई बिंदुओं के आधार पर सिपाही की पत्नी व बेटी को थाने में लाकर पूछताछ कर चुकी है। पोहल्ली गांव निवासी दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल गोपीचंद पुत्र नत्थन की तैनाती मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर लगी हुई थी

यह भी पढ़ें: Meerut: पूरी तरह बंद नहीं होगी दिल्ली रोड, वनवे का विकल्प मिलेगा, पांच मीटर तक चौड़ा होगा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिपाही गोपीचंद आगामी आठ अप्रैल तक की छुट्टी लेकर आया हुआ था। 26 मार्च को वह घर से बाहर निकले और फिर नहीं लौटे। संदिग्ध परिस्थिति में गायब होने पर सिपाही गोपीचंद की पत्नी रेखा ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदगी दर्ज होने के दस दिन बाद भी थाना पुलिस खाली हाथ है।

सिपाही के घर पर लोन संबंधी दस्तावेज मिलने के बाद सरधना थाना पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। वहीं, सिपाही के गुमशुदा होने के बाद से सरधना और दिल्ली पुलिस तलाश करने में जुटी है।

दूसरी तरफ सिपाही की छुट्टी का समय पूरा होने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर तैनाती होने के कारण गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस की टीम भी क्षेत्र में अपनी जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि सर्विलांस टीम आधार से लिंक मोबाइल के डाटा रिपोर्ट के आधार पर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें