फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिला स्तर के लिए पांच खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
सरूरपुर। बीआरसी परिसर में आयोजित ​​क्विज प्रतियोगिता में शामिल बच्चें। स्वयं
विज्ञापन
सरूरपुर। बीआरसी परिसर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में 72 बच्चों में से 61 बच्चे शामिल रहे। प्रतियोगिता के बाद जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में खिर्वा जलालपुर से अनमोल, पाली से लक्ष्मी, पांचली बुजुर्ग से उस्मान, बहादरपुर से कार्तिक, बुबकपुर से तमन्ना को चुना गया। प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम सैनी के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में सुरेंद्र पाल सिंह, मोहनदत्त शर्मा, रवि मिश्रा, सुभाष, प्रदीप, सुनील, सुमित सिंह, सीमा, असजद फानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें