मेरठ। लिटिल माइंडस स्कूल में शनिवार को क्रिसमस कार्निवल धूमधाम से मनाया गया। कार्निवल में खेलों के स्टाॅल लगाए गए। मिक्की माउस का झूला भी लगाया गया। साथ ही म्यूजिकल चेयर, मैजिक शो, तंबोला के साथ मनोरंजन का हर साधन उपलब्ध रहा। बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संस्थापक नीलम अग्रवाल के साथ पारुल अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, स्कूल प्रधानाचार्य पुनीता एवं समस्त स्टाफ का योगदान रहा। कार्निवल में इनरव्हील क्लब ऑफ मेरठ कैंट की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, सदस्या ऊषा मुंजाल और नीलम उपस्थित रहीं। संवाद