फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ में एक साथ उठे पांच जनाजे, छाया मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ में एक साथ उठे पांच जनाजे, छाया मातम
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। नगर के मोहल्ला होलीवाला में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के बाद युवक ने फांसी लगा ली थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लाए गए तो सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मासूमों को देख कोई भी अपने आंसू नहीं रोक सका। पुलिस की मौजूदगी में नगर के कब्रिस्तान में शवों को सुपुर्द ए खाक किया गया।
नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की घटना से हर कोई परेशान है। बृहस्पतिवार को रहीस अहमद ने गृह क्लेश के चलते दो बेटे अफ्फान (10), हैदर (7) और बेटी आयत (4) व पत्नी रिहाना की हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। दो दिन से नगर में मातम पसरा हुआ है। रहीस छह भाइयों में सबसे छोटा था। उसके अन्य भाई दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। शवों को देख परिजनों का रो रोकर बुराहाल था। रहीस के भाई समसुद्दीन, साबुद्दीन, रियाजुद्दीन, सलाउद्दीन, नबाबुद्दीन भी बिलखते हुए कह रहे थे, भाई तूने ऐसा क्यों किया। वहीं पांचों शवों को दफनाने के लिए नगर की पांच मस्जिदों से जनाजे की चारपाई लाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांत्वना देने पहुंचे नेता
पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए काफी लोग पहुंचे। नगर पंचायत अध्यक्ष अमित मोहन टीपू, पूर्व चेयरमैन हिटलर त्यागी, सपा नेता किशोर वाल्मीकि, भाजपा नेता बिजेंद्र लौहरे, डॉ समसुद्दीन, सराफा व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग, गुल्लू प्रधान, रालोद नेता नरेंद्र खजूरी, इंतजार चौधरी, सैफी सदर यामीन सैफी, डॉ. सलीम अख्तर, शकील प्रधान, संदीप त्यागी, सत्यप्रकाश गौतम, देवीदास गौतम, सभासद इरफान कुरैशी आदि ने सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें